उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक परिचय
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है यह उत्तर में नेपाल व उत्तराखंड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण पूर्व में झारखंड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है या राज्य 243290 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है उत्तर प्रदेश प्राचीन सभ्यता का उद्गम स्थल है। वैदिक साहित्य मंत्र धर्मशास्त्र, आदि महाकाव्य बाल्मीकि रामायण, महाभारत (जिसमें श्रीमद्भागवत गीता शामिल है) आदि में इसका वर्णन है वही बौद्ध- धर्म हिंदू काल (लगभग 600 से 1200 ईसा) के ग्रंथ वास्तु शिल्प में इसका उल्लेख है।
1947 के बाद से भारत सरकार का मौर्य सम्राट अशोक के द्वारा बनाए गए चार सिंह युक्त स्तंभ( वाराणसी के निकट सारनाथ स्थित ) पर आधारित है वास्तुशिल्प, चित्रकार, संगीत, नृत्य कला, यहां पर पुष्पित पल्लवित हुई यद्यपि साहित्य व संगीत का उल्लेख प्राचीन संस्कृत किया गया है और माना जाता है कि गुप्त काल( लगभग 320- 540) में संगीत समृद्ध हुआ।
संगीत परंपरा का अधिकांश हिस्सा इस काल के दौरान उत्तर प्रदेश में विकसित हुआ।तानसेन बैजू बावरा जैसे महान संगीतज्ञ पैदा हुए जो राज्य व देश व विदेश में आज भी विख्यात है भारतीय संगीत के दो सर्वाधिक प्रसिद्ध वाद्य सितार (वीणा परिवार का तंतु वाद्य) और तबले का विकास इसी काल के दौरान इसी क्षेत्र में हुआ तथा 18 वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश में वृंदावन मथुरा के मंदिरों में भक्तों को नृत्य के तौर पर विकसित शास्त्रीय नृत्य जैसी कत्थक उत्तरी भारत की शास्त्रीय नृत्य शैलियों में सर्वाधिक प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी नवाबों की नगरी लखनऊ पूरे विश्व में कड़ाई के लिए विश्व विख्यात है, वही मुरादाबाद का पीतल उद्योग, बनारस की विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ियां,फिरोजाबाद की चूड़ियां, अलीगढ़ का ताला, कानपुर का चमड़ा उद्योग, भदोही व मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध कालीन एवं बुंदेलखंड की सोना उबलते खदान उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था को आर्थिक मजबूती प्रदान करता है।
उत्तर प्रदेश भारत की राजनैतिक हृदय स्थली है। 125 करोड़ आबादी के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और 25करोड़ आबादी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राजनैतिक प्रदेश है।उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 सांसद, सबसे अधिक 403 विधायक, सबसे अधिक मेयर, सबसे अधिक पार्षद और सबसे अधिक पंचायतें देश हैं। देश को उत्तर प्रदेश ने 8 प्रधानमंत्री दिए हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर और प्रसिद्ध नेताओं में शुमार हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से सांसद हैं एवं हमारे महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी कानपुर से हैं।
Dhanyawad,
"Naveen kumar"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें